बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Breaking Exclusive -(वीडियो)पटना पुलिस के हत्थे चढा दो अपराधियों संग कुख्यात मतिया, हथियार संग बाइक बरामद

208

बृज भूषण कुमार, ब्यूरो प्रमुख, पटनासिटी

पटना Live डेस्क। पटना सिटी के आलम गंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग़ हाट इलाके से गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधी को एक देशी कट्टा, तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही अपराधी के बाइक को भी किया पुलिस ने जब्त कर लिया है।.                                            पुलिस की माने तो पकडे गए तीन अपराधी में रंजीत कुमार उर्फ़ मतिया,विकास और सूरज है। तीनो राजधानी में बेहद सक्रिय अपराधियों में शुमार है। इनके द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो में लूट, हत्या,चेन स्नैचिंग जैसे कई वारदातों को अंजाम दे चुके है।वही गिरफ्तार रंजीत कुमार उर्फ़ मतिया कुख्यात अपराधी है जो लूट, हत्या जैसे कई काण्डो में शामिल रहा है। इसका लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। पटना पुलिस को इन तीनो की बहुत लम्बे समय से तलाश थी।

Comments are closed.