बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

देखिये (वीडियो) जब ‘डॉग’ ने उतारी धौनी की नकल, साक्षी ने शेयर किया वीडियो

229

रांची Live डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रांची के युवराज महेंद्र सिंह धौनी इस समय अपने घर रांची में हैं। यहांजऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलना है। कंगारुओं को पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से रौंदने के बाद धौनी रांची चले आये थे। रांची में धौनी अपने पूराने दिनों को अलग अंदाज में इंज्वाय करते हैं। बाइक के क्रेजी धौनी अपनी पूरानी बाइक को खुद साफ करते हैं और पूराने दोस्तों के साथ फैन्स से बचते-बचाते घूमने के लिए निकल जाते हैं।

हालां‍कि धौनी इस बार घूमने अधिक नहीं निकल पाये और अपने घर पर ही ज्यादा समय बिताया। घर पर धौनी अपने डॉग के साथ खुब मस्ती करते हैं लेकिन इस बार धौनी का डॉग उनका ही नकल करने लगा।

माही की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्‍ट की है। जिसमें धौनी अपने डॉगी के साथ व्यस्त हैं।वीडियो में धौनी जैसा-जैसा कर रहे हैं, उनका डॉग वैसा-वैसा ही कर रहा है।डॉग को नकल करते हुए देखकर धौनी काफी खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल साक्षी ने वर्ल्ड एनिमल डे पर मौके पर इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाला है।आप भी देेेखे…

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच खेलने आये धौनी के घर पर मेहमानों की कोई कमी नहीं रही। पहले तो अपनी फिल्‍म रांची डायरीज के प्रमोशन के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंचे। फिर उसके बाद धौनी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने घर पर डिनर पार्टी दी।जहां कंगारुओं को उनकी मेहमान नवाजी काफी पसंद आयी और जमकर खाने का लुत्फ उठाया।

उल्लेखनीय है कि रांची में महेंद्र सिंह धोनी के घर का पता बदल गया है। अप्रैल महीने में ही धोनी अपने परिवार के साथ अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। 28 अप्रैल दिन शनिवार को अक्षय तृतीया के दिन धोनी का परिवार अपने सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस में शिफ्ट कर गया था। पूर्व में धोनी को राज्य सरकार की ओर से हरमू रोड में जमीन दी गई,जहां धोनी ने घर बनवाया और नाम रखा शौर्य। यहां वर्ष 2009 से रह रहे थे।

अब धोनी अपने नए घर में रहेंगे।धोनी के शौर्य स्थित आवास में एक स्विमिंग पूल, नेट प्रैक्टिस फील्ड, एक अल्ट्रा मॉडर्न जिम भी है। महेंद्र सिंह धोनी का नया घर उनके फार्म हाउस में है। इसे रांची के रिंग रोड पर लगभग सात एकड़ से अधिक जमीन पर बनाया गया है। घर की शिफ्टिंग का काम उनके कुछ दोस्त, करीबियों और परिजनों ने ही संभाला था।

 

 

 

 

Comments are closed.