बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

क्या आप जानते है खाना खाने के बाद इन कार्यों को क्यों नहीं करना चाहिए ?

206

पटना Live डेस्क। आपको एडवाइस करने वाले कई मिल जाएंगे पर सही मायने में हेल्दी लोग शायद ही मिलते होंगे। लोगों और विशेषज्ञों अनुसार अच्छा खाना वही है जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, स्वस्थ वसा, विटामिन, मिनरल आदि शामिल रहे और ये सच भी है। हेल्दी खाना तो खाना भी चाहिए क्योंकि इस तरह का खानपान शरीर का वजन नियंत्रित करने में मदद करने के साथ ही बीमारियों से भी दूर रखता है। हाँ, ये जरूर है कि विशेषज्ञ कुछ और सावधानियां बरतने की भी सलाह देते हैं जैसे सही समय पर और सही मात्रा में भोजन लेना। पर आज हम आपको जो बतायेंगे कोई और आपको शायद ही बताये। पर देखा जाए तो ये चीजे ही हेल्दी लाइफ जीने का मूल मंत्र है क्योंकि पौष्टिक और संतुलित आहार के साथ हल्का-फुल्का व्यायाम व कुछ कार्यों से दूरी अच्छी सेहत की नींव होती है।

खाना खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद इन चीजों को करने से हमेशा बचें :

1. पानी कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद न पियें। पानी खाना खाने के तुरंत बाद पीने से ही पेट बाहर निकलने की समस्या होती है। यही नहीं खाने के बीच-बीच में भी पानी नहीं पीना चाहिए। अगर आपको प्यास ज्यादा लगती है तो आप खाना खाने के पहले पानी जरूर पी सकतें हैं।

2. हालांकि चाय या कॉफी दोनों को ही मानसिक व शारीरिक थकान दूर करने में कारगर साबित होता है, फिर भी इनका सेवन कभी खाना खाने के बाद नहीं करना चाहिए। खाना खाने के बाद चाय पीने से पाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी आ जाती है क्योंकि खाने में मौजूद आयरन शरीर में नहीं लगता क्योंकि चाय और कॉफी में मौजूद रसायन टैनिन शरीर को ऐसा करने से रोकता है।

3. फल का सेवन अच्छा होता है पर अगर इसका सेवन तुरंत खाने के बाद किया जाए तो कब्ज की शिकायत हो जाती है। मालुम हो कि दोपहर या रात के खाने के बाद किसी भी फल का देर से पचता है जिससे पेट में देर तक रहने के कारण फलों में सड़न व एसिड बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। यही वजह है कि अपच, जलन, गैस या अन्य प्रकार की पाचन समस्याएं होने लग जाती है।

4. खाना खाने के बाद सोने से शरीर को खाना पचाने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसके कारण भी शरीर को कई तरीके का खतरा बना रहता है जैसे अपच, वजन बढ़ना और आघात।

5. खाना खाने के बाद नहाने से शरीर में रक्त का प्रवाह त्वचा की ओर होने लग जाता है। इस वजह से भी शरीर के पाचन प्रक्रिया में बाधा आती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि खाना खाने के बाद रक्त का प्रवाह पेट की ओर पाचन क्रिया में मदद के लिए होना चाहिए न की त्वचा के लिए।

6. खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी धूम्रपान न करें क्योंकि इससे आंतों और फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा होता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद धूम्रपान करने से एक सिगरेट 10 से 12 सिगरेट फूंकने के बराबर होता है।

Comments are closed.