बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिग ब्रेकिंग – डीआईजी विकास वैभव की स्काॅट पार्टी का वाहन दूर्घटनागस्त,आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी घायल,अस्पताल में भर्ती

237

पटना Live डेस्क। बुधवार की देर शाम लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र के लखीसराय बड़हिया एनएच 80 के टॉल टैक्स के पास भागलपुर सह मुंगेर प्रमंडल के प्रभारी डीआईजी विकास वैभव की स्काॅट पार्टी का वाहन तेज रफ्तार से विपरती दिशा से आरही इंडिका कार से जा टकराई। इस टक्कर में पुलिस जीप व इंडिका के टक्कर में आधा दर्जन पुलिस कर्मी सहित कुल सात लोगों के जख्मी होने की खबर है।इस दुर्घटना में जख्मियों में पुलिस अवर निरीक्षक रामाकांत सिंह व इंडिका सवार मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर निवासी निजी स्कूल संचालक नीरज कुमार की हालत डॉक्टरों  के अनुसार गंभीर बताई जाती है।
दुर्घटनाग्रस्त पुलिस जीप मुंगेर प्रमंडल के आरक्षी उप महानिरीक्षक विकास वैभव के मुंगेर से पटना जाने के क्रम में स्कॉट कर रही थी।घटनास्थल पर आधा दर्जन पुलिसकर्मी एवं इंडिका कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय टॉल टैक्सकर्मी एवं अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से सभी घायलों को थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती करवाया गया है। वही घायलों में मुख्यतः इंडिका कार सवार यात्री  नीरज कुमार सिंह और डीआईजी विकास वैभव की स्काॅट पार्टी के जवान अवर निरिक्षक रामाकान्त सिंह, होमगार्ड राजनीति सिंह,अरविन्द सिंह,रामानंद सिंह, राजाराम सिंह,पुलिस वाहन चालक विक्रम पासवान गंभीर रूप से जख्मी है। चिकित्सकों के द्वारा फर्स्ट ऐड के बाद सभी को बेहतर ईलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पाताल रेफर कर दिया गया ।

 

Comments are closed.