बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिग ब्रेकिंग – मुंगेर के कज़रा में अपराधियों ने भागलपुर दानापुर इंटरसिटी को बनाया निशाना,लूटपाट के दौरान कई यात्री घायल

240

इम्तियाज़ अशरफ़ी संवाददाता, मुंगेर                      पटना Live डेस्क। बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शुमार मुंगेर जमालपुर-किउल रेल खण्ड पर स्थित कजरा-अभयपुर के बीच लगभग आधा दर्जन की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने दानापुर- भागलपुर इंटरसिटी एक्स को निशाना बनाते हुए यात्रियों से जमकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों द्वारा यात्रियों से कीमती सामान लूटने के दौरान जमकर मारपीट भी की गई। मिली जानकारी के अनुसार लूटपाट के दौरान कई यात्री घायल भी हो गए है। अपराधियों ने यात्रियों से तीन लाख रुपये के जेवर और कैश लूट लिए। इस दौरान करीब 12 से अधिक यात्रियों के साथ मारपीट भी की।                                   दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात कजरा के पास अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट की। लूटपाट के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों के साथ मारपीट भी की। जमालपुर पहुंचने पर सभी घायलों का इलाज कराया गया। एसी बोगी के ठीक आगे वाली बोगी में 25 से अधिक यात्रियों से लगभग तीन लाख की लूट हुई है। घायल यात्रियों में कई भागलपुर और नाथनगर के भी हैं। घटना रात 9.05 बजे की है। कजरा स्टेशन पर 8-10 की संख्या में हथियार से लैश अपराधी बोगी में घुस गए।जैसे ही ट्रेन स्टेशन से निकली अपराधियों ने कट्टा और चाकू निकालकर  लूटपाट शुरू कर दी। जिसने पैसे, पर्स या आभूषण देने में देरी की उनके साथ मारपीट भी करने लगे।हथियार के बट से मारने के कारण 3 यात्रियों का सिर फट गया, जिनका जमालपुर में इलाज कराया गया। कई महिलाओं से भी जेवरात छीन लिए। लगभग 20-25 मिनट तक अपराधी लूटपाट करते रहे। इसके बाद चेन पुलिंग कर उतर गए।

Comments are closed.