बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – पटना पुलिस औ मनोज सिंह गैंग में भिड़ंत,फायरिंग से दहला इलाका, कुख्यात का शागिर्द मय हथियार गिरफ़्तार

447

पटना Live डेस्क। बिहार की राजधानी पटना के टॉप टेन अपराधियों में शुमार और बिहटा नौबतपुर इलाके का खौफ़ कुख्यात मनोज सिंह गिरोह एवं पुलिस के बीच भिड़ंत में गोलीबारी से इलाका दहल उठा। लेकिन जल्द ही पुलिस के सामने कुख्यात के गैंग के पाव उखड़ गए।
एसएसपी मनु महाराज की टीम ने अपराधी मनोज सिंह के बेहद विश्वस्त और शातिर गुर्गे लवकुश को मय हथियार के धर दबोचा।
उल्लेखनीय है कि कुख्यात मनोज सिंह एवं विगत दिनों 6 लाख की बरेटा पिस्टल के साथ गिरफ्तार रंजीत चौधरी के बीच इलाक़े पर वर्चश्व और रंगदारी को लेकर जंग जारी है। दोनो गैंगों की जंग में अब तक कई लाशे गिर चुकी हैं। फिर भी जंग जारी है।                वही दोनो के आतंक से बिहटा एवं नौबतपुर को निजात दिलाने खातिर आईजी नैयर हसनैन खां ने एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में एसआईटी गठित किया हैं। एसएसपी के नेतृत्व में पटना पुलिस का विशेष दस्ता रोज़ ब रोज़ बाज के समान अपराधियों पर टूट पड़ा है। अब तक दर्जनों कुख्यात और कानून के गुनहगारो को पुलिस ने ताबड़तोड़ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही लागतार मुहिम जारी है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को एसएसपी मनु महाराज को अपने नेटवर्क के जरिये बेहद सटीक संदेश मिला कि पुलिस की नज़रों में फरार कुख्यात मनोज सिंह अपने गिरोह के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मय हरबे हथियार और गिरोह के बन्दूकबाजों संग इलाक़े में मौजूद है।
सूचना की सटीकता के तहत एसएसपी ने फौरन फुलवारी एसडीपीओ रमाकांत प्रसाद और नौबतपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर फौरन कुख्यात की गिरफ्तारी खातिर छापेमारी करने का  निर्देश दिया। आदेश मिलते ही पुलिस दस्ता मिले लोकेशन की ओर कूच कर गई। जहां दोनो पक्षो में भिड़त हो गई।
इस भिड़ंत के बाबत ग्रामीणों का कहना हैं की पुलिस टीम जैसे ही जगदीशपुर गांव में पहुंची अपराधियों को इसकी भनक लग गयी और खुद को पुलिस से घिरता देख अपराधियों ने पुलिस पर फायर खोल दिया और भागने की कवायद में लग गये। मनोज गैंग द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया लेकिन पुलिस की ओर से फायरिंग की गई या नही इसकी पुष्टि नही हो पाई है।
वही इस भिड़ंत के बाबत एसएसपी मनु महाराज ने बताया की कुख्यात मनोज सिंह गिरोह का बेहद एक्टिव सदस्य लवकुश को पुलिस ने एक 315 बोर के रेगुलर राइफल एवं 30 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हैं। एसएसपी ने कहां की किसी भी अपराधी को बख्शा नही जाएगा।

 

Comments are closed.