बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

भोजपुर में हिंसक झड़प के बाद पीरो में तनाव पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील, पत्थरबाजी के बाद बिगड़ा माहौल

467

पटना Live डेस्क। बिहार के साम्प्रदायिक रूप से अति-संवेदशील स्थानों में शुमार भोजपुर जिला के पीरो में एक बार फिर माहौल बेहद तनावपूर्ण बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार इसकी शुरुआत पीरो में मुहर्रम जुलुस के दौरान पत्थरबाजी की अफवाह से हुई। इस दौरान अपरातफरी का माहौल बन गया। महज एक अफवाह के बाद स्थिति अनियंत्रित हो गई। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को पहले लाठी भांजनी पड़ी। लेकिन जब इससे भी स्थिति काबू में नहीं आई तो पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग करनी पड़ी। डीएम और एसपी मौंके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और स्थिति की जानकारी ली।

मुहर्रम रैली पर पत्थरबाजी की अफवाह के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांज।लाठीचार्ज के बाद मामला और गंभीर हो गया। स्थिति नियंत्रण करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।पुलिस के लाठी चार्ज और हवाई फायरिंग से आक्रोशित लोगों ने कई दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इधर, शाम को फिर एक बार अफरा तफरी का माहौल हो गया जब मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षो में झड़प हो गई। इससे इलाके में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला पीरो थाना के पीरो बाजार का है। जहां रविवार शाम माँ दुर्गा की मूर्ति विसर्जन जुलूस निकलने के दौरान पीरो की पिटन देवी के मंदिर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने रोड़ेबाज़ी कर दी।जिसके बाद दो पक्षो में जमकर झड़प हुई। जिसमें भगदड़ की स्थिति हो गई। हालांकि भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण मामले पर काबू पा लिया गया। घटना स्थल पर जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी है। वही इस भिड़त के दौरान घटना में दोनों पक्षों के तरफ से फायरिंग की भी सूचना मिल रही है।जबकि पुलिस ने इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार किया है। वही पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Comments are closed.