बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

शक्ति और भक्ति के त्‍यौहार में डूबा सूबा,मुख्यमंत्री समेत पूरा शहर मंदिरों और पंडालो में नमन को उमड़ा

142

पटना Live डेस्क। पूरा बिहार शक्ति और भक्ति की अराधना में लीन हैं। क्या आम क्या ख़ास सभी माँ की दुर्गा की उपासना में संलग्न है। मुख्यमंत्री समेत आम आदमी की भीड़ मंदिरों और पंडालो में नमन को उमड पड़ी है।

दुर्गोत्सव की महिमा और श्रद्धा भक्ति से अविभूत होकर मेमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए गुरुवार को शीतला माता और बड़ी पटनदेवी सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की। सबसे पहले मुख्यमंत्री अगमकुआं के शीतला मंदिर गए। वहां से वे बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री को विधिवत पूजा कराई। मुख्यमंत्री ने बड़ी पटन देवी मंदिर में पूजा के बाद एमएलसी डॉ. रणवीर नंदन के विधायक फंड से मंदिर परिसर में बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया।


छोटी पटन देवी मंदिर के मुख्य पुरोहित ने नीतीश को 2 अक्टूबर से दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ शुरू हो रहे राज्यव्यापी अभियान की सफलता का संकल्प दिलाया। इसके बाद कुमार ने मारूफगंज स्थित बड़ी देवीजी और श्री श्री दलहट्टा देवीजी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गांधी मैदान पहुंचे और वहां दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण वध की तैयारियों का जायजा लिया।


उन्होंने और बेहतर तैयारी के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधान पार्षद डॉ. रणवीर नंदन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार,पटना प्रमंडल के आयुक्त आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, पटना के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल और वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शाम में उन्होंने ठाकुरबाड़ी, रामकृष्ण मिशन आश्रम, लंगर टोली के बंगाली अखाड़ा और बांसघाट के काली मंदिर जाकर पूजा की।

 

 

 

Comments are closed.