बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive (Cctv फूटेज) पटना में रात में बाइक चोरी तो आपने देख ली अब देखिए दिन में कैसे पुरसुकून अंदाज़ में बाइक चोरी करते युवक

250

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना की सुरक्षा को लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों के तमाम प्रयासों और उपायों के बावजूद ज़मीनी हक़ीक़त क्या है यह पटना वासियों को भलीभांति पता है। अमूमन पटना के हर थाना यह दावा करता है कि इलाके में मुस्तैदी से पेट्रोलिंग की जाती है। साथ ही साथ इलाके के सड़कों और गली कूचों में विशेष तौर पर पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन चक्कर लगाते रहते है। लेकिन इन दावों की असलियत क्या है इसकी हकीकत दिखाने से पहले बता दे कि हम बात गली कूचे की नही कर रहे है,बल्कि शहर के उस स्थान की कर रहे है जहाँ बड़ी संख्या में शहरवासी मॉर्निंग वॉक से लेकर गंगा आरती तक को बड़ी संख्या में पहुचते है। लेकिन सुरक्षा के बंदोबस्त के हालात का सच तो जान लीजिए। मिली जानकारी के अनुसार अबतक विगत एक सप्ताह के अंदर 3 बाइक चोरी हो चुके है। पर फिर भी दावा है की पुलिस मुस्तैदी से पेट्रोलिंग करती है, भीड़ भाड़ वाले जगहों पर बाकायदा नज़र रखती है लेकिन नज़र क्या रखती है कैसे रखती है इसका सच देखिए। हमने इसे पहले आपको दिखाया था कैसे राजधानी पटना में रात के अंधेरे में बाइक चोर पूरे तसल्ली बख्श तरिके से बाइक चुराना की वारदात को अंजाम देते है।                                         चलिए, रात के अंधेरे में शायद पटना पुलिस को न दिखाई देता है। चोर बाइक चुरा लेते है। यह एक बहाना हो सकता है। देखिए रात में कैसे दी जाती है बाइक चुराने की घटना को अंजाम ..

 

 

लेकिन दिन के उजाले में भी आखिर पटना पुलिस क्यो नही दिखता है कैसे पुर सुकून अंदाज़ में पीरबहोर थाना क्षेत्र के NIT घाट से बाइक चोर दिन के उजाले में तकरीबन एक दर्जन गाड़ियों में अपनी मास्टर की डाल डाल कर खोलने की कोशिश करता है और फिर एक उजली पल्सर लेकर उड़नछू हो जाता है।
अब, आप वह सीसीटीवी फुटेज देखिए और बाइक चुराने वाले शातिर का पुरसुकून अंदाज़ देखिए। घाट पर दर्ज़नो गाडिया लगी है। फिर भी युवक बड़े आराम से बाइक चुराने की कोशिश में भिड़ा है। बाकयदा चाबी डालकर कर पहले प्रयास में खोलने की कोशिश करता है और कामयाबी नही मिलती है तो चाभी एक के बाद एक तमाम बाइक में डाल कर खोलने की कोशिश करता है।
ये सब काम वो पूरे सुकून से और अपने अंदाज में थोड़ी बहुत सतर्कता के साथ करता है। हद तो ये की जब तमाम प्रयासों के बाद वह नई बाइकें नही चुरा पाता है तो एक पुरानी सिल्वर पल्सर लेकर निकल जाता है। खैर,बाकी बातें बाद पहले आप सीसीटीवी फुटेज देखिए …

Comments are closed.