बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive-(सीसीटीवी) देखिये जमशेदपुर में हत्या का Live विजुअल,नालियों में बहा कुख्यात का खून

293

इंद्रजीत सिंह, विशेष संवाददाता, जमशेदपुर

पटना Live डेस्क। झारखंड की लौह नगरी जमशेदपुर से एक बेहद खौफनाक खबर आ रही है। झारखंड के सीएम रघुवर दास के शहर टाटा नगरी से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। बीच शहर में मंगलवार को शाम ढलते एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस खौफनाक हत्या की यह घटना सीसीटीवी में लाइव कैद हो गई है। शहर में बेलगाम अपराधी की यह खौनाक करतूत जब सामने आई तो हर कोई दंग रह गया। दुःसाहसी अपराधी बेखौफ पैदल आया और हत्या कर आराम से निकल गया।

पैदल अपराधी का दुःसाहस नाले में बहा खून

जमशेदपुर शहर के हार्ट ऑफ़ द टाउन एरिया में हत्या की वारदात हुई है।दयाल इंटरनेशनल होटल के समीप निरंजन सिंह नामक व्यक्ति को गोली मार कर अपराधी पैदल ही फरार हो गए निरंजन सिंह की हत्या करने आया अपराधी बिलकुल अकेला था।हत्यारा हाथों में पिस्टल लिए अकेले पैदल आया और हत्या करने के बाद पैदल ही फरार हो गया। गोली लगने के बाद निरंजन वहीं नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों ने निरंजन को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक निरंजन सिंह भी अपराधी चरित्र का था। उसपर मामले भी दर्ज थे।

हत्या Live सीसीटीवी में हुआ कैद                                                      निरंजन सिंह होटल के सामने अपनी बाइक लगाकर खड़ा था। बाइक पर बैठकर वह किसी का इंतजार कर रहा था। निरंजन अपनी बाइक लगाता है पीछे से दो बाइक सवार युवक आते हैं। इसके कुछ देर बाद एक युवक पैदल आता है।उसके हाथ में पिस्टल है। खतरे से बेपरवाह निरंजन पूरी तरह बेफिक्र होकर अपनी बाइक पर बैठा रहता है। हमलावर पीछे से आता है और निरंजन के बिलकुल पास में खड़ा होकर उसकी कनपटी में एक गोली दाग देता है। बिलकुल पास से गोली चलाई गई। गोली लगने के बाद निरंजन वहीं गिर गया।गोली चलने की आवाज सुनकर पास से एक युवक दौड़ते हुए निरंजन की तरफ बढ़ता है। हमलावर उस युवक को पिस्टल दिखाकर डरा देता है और भाग खड़ा होता है। जमशेदपुर एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया और कार्रवाई की बात कही है।

Comments are closed.