बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – बिहार के दरभंगा से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकराई, दर्ज़नो से ज्यादा  सवारियां घायल, 6 की हालत बेहद गंभीर

325

पटना Live डेस्क। बिहार के दरभंगा से कृष्ण ट्रेवेल्स के नाम से सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही प्राइवेट बस जिसका निबंधन संख्या UP15 DT 6031है। ये बस बिहार के दरभंगा से कृष्णा ट्रेवल्स के नाम से चलती है। सोमवार की सुबह मथुरा  में यमुना एक्सप्रेस वे डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। दुर्घटना के वक्त बस में 4 दर्ज़न से अधिक सवारियां भरी हुईं थीं। हादसे का कारण चालक को झपकी लगना बताया जा रहा है। जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में बस में सवार लगभग 25 यात्रियों से अधिक सवारियां घायल हो गईं। जिनमें तकरीबन 12  हालत गंभीर बताई जा रही है।
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के 124 माइल संख्या यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बिहार के दरभंगा से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस युमना एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे में 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें 6 की हालत नाजुक बनी हुई है।
बस हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची बलदेव नगर थाना पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को निजी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
दुर्घटना स्थल पहुंचे एसपी देहात ने बताया कि टूरिस्ट बस आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी।बस में 4 दर्ज़न यात्री सवार थे। चालक को झपकी आ जाने की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। एसपी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 12 यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है।

वही मिली जानकारी के अनुसार घायल की सूची इस प्रकार है।

1.अनीस पुत्र उमेश पासवान निवासी कोरथू थाना घनश्यामपुर, दरभंगा,

2. राहुल पुत्र रामलाल शाह निवासी पैगंबरपुर, दरभंगा,

3. बच्चेलाल यादव पुत्र मोजेलाल निवासी टीरा थाना घनश्यामपुर, दरभंगा,

4 . नरेशराम पुत्र दिनेशराम निवासी तिहरेकन्हे थाना घनश्यामपुर, दरभंगा

5. विनोद पुत्र कालीराव निवासी पैगंबरपुर दरभंगा

6. इरशाद पुत्र शमशाद निवासी न्यू सोसायटी पूर्वी दिल्ली
7. शाहिद अली पुत्र जाकिर हसन निवासी कसेनी थाना सिंगवार जनपद भवानीपुर, मुजफ्फरपुर

8. शिब्बू शाह पुत्र कालेखर शाह निवासी बुद्धकारा जहाँगीपुर थाना गायघाट, मुजफ्फरपुर,

9. मनोज पुत्र राम प्रबुद्ध निवासी बुद्धकारा
थाना गाय घाट, मुजफ्फरपुर,

10. इंद्रदेव मंडल पुत्र मुन्नीलाल निवासी देवड़ी थाना घनश्यामपुर जनपद दरभंगा,

11. दिनेश यादव पुत्र दामोदर निवासी जगदीशपुर थाना विरोल जनपद दरभंगा,

12. सावित्री पत्नी गोपाल मिश्रा एवं गोपाल मिश्रा निवासी राजविहार दिल्ली,

13. शमशाद पुत्र बदरे निवासी बहोरम थाना जमालपुर जनपद दरभंगा

14. सुरेश झा पुत्र नारायण निवासी कोरथू थाना घनश्यामपुर, दरभंगा

15. श्यामबाबू पुत्र भल्लाराम निवासी कनहोनी थाना बहरेका जनपद दरभंगा

इनके अलावे समेत करीब चार दर्जन यात्री घायल हो गये। जिनमें मामूली रूप से घायल यात्रियों को मौके पर प्राथमिक उपचार कर दिल्ली को रवाना कर दिया गया। जबकि करीब ड़ेढ़ दर्जन घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। जिनमें आधा दर्जन घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

Comments are closed.