बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिग ब्रेकिंग(Exclusive वीडियो)- गोपालगंज के 82 कांवरियों से भरी बस जमुई में नदी में गिरी,अब तक एक महिला की मौत,32 कांवरिये बुरी तरह घायल

309

पटना Live डेस्क। रफ्तार का कहर सूबे में लगातार कहर बन कर टूट रहा है। इसी कड़ी में जमुई में कांवरियों से भरी बस नदी में गिरने से मौके पर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। महिला बच्चे समेत कुल 82 कांवरिये बस में सवार थे। करीब 32 कांवरिये बुरी तरह जख्मी। हादसा झाझा सोनो मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा। सभी कांवरिये बिहार के गोपालगंज जिल के कटेया ब्लॉक के अमवा गांव के निवासी है। सभी घायलो को सोनो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है। एक महिला की ईलाज के दौरान मौत की खबर है। मृतक का नाम-जगरानी देवी पति रामदेव यादव बताया गया है। वही जिला प्रशासन जमुई द्वारा जारी घायल की लिस्ट इस प्रकार है।

यह हादसा झाझा -सोनो मुख्य मार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र के तलवाना पुल के समीप हुआ है। बस के सभी यात्री गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र के अमवां गांव के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार देवघर से जलाभिषेक कर वापस गोपलगंज जाने के दौरान रिज़र्व बस जिसमे कांवरिये सवार थे, ड्राइवर की लापरवाही से सीधे पुल से नदी में जा गिरी। यह घटना रात लगभग 10.30 की बताई जा रही है। जिला मुख्यालय में सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम समेत कई आला अफसर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।वहीं दूसरी तरफ सदर अस्पताल से मौके पर तीन एंबुलेस भेजी गयी है। वहीं सोनो अस्पताल से भी डाक्टरों की टीम को भेजा गया है।                                                                 घटनास्थल पर सीआरपीएफ,कोबरा और पुलिस को भी भेजा गया है। सभी घायलों को नदी से निकाल कर अस्पताल में भेजा जा रहा है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।आसपास के लोग भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।वही जमुई के एसपी जयंतकांत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बस अनियंत्रित होकर नदी में गिरी,एक महिला की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।                               वही घटना के बाबत बस में सवार एक घायल कावरिया ने बताया कि

Comments are closed.