बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बडी खबर – जेल में बंद कुख्यात बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक मिलने पहुचे पत्नी को भी आया दिल का दौरा

243

पटना Live डेस्क। उत्तरप्रदेश की सियासत का सबसे कुख्यात चेहरे में शुमार बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्‍तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा है। वो बांदा जेल में बंद हैं। उन्‍हें आनन-फानन में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्तार की पत्नी अफसा अंसारी पति से मिलने जेल पहुची थी। उन्ही के सामने पहले पति को अटैक आया और फिर उन्‍हें भी वहां दिल का दौरा पड़ गया। दोनों एक ही अस्‍पताल में भर्ती हैं।
उत्तर प्रदेश के मऊ सदर सीट से चुने विधायक मुख़्तार अंसारी बीजेपी के विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के जुर्म में जेल में हैं। कृष्णानंद राय पर 29 नवंबर 2005 को एके 47 रायफल से गोलियां चलाईं गई थीं। उनके शरीर से 67 गोलियां पाई गईं थीं। दिनदहाड़े हुई इस हत्या में कुल छह लोग मारे गए थे। कृष्णानंद राय मोहम्मदाबाद सीट से विधायक थे बताया जाता है कि प्रशासन ने दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया है। डॉक्‍टरों को कहना है कि उनकी पत्‍नी को सदमे के चलते हार्ट अटैक आया है।
जानकारी के मुताबिक मुख्‍तार अंसारी और उनकी पत्‍नी को बांदा ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बांदा में मेडिकल सुविधाओं की कमी को देखते हुए दोनों को लखनऊ शिफ्ट किया जा रहा है।अंसारी साढ़े 8 महीने से बांदा जेल में बंद हैं। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि विधायक मुख्तार अंसारी को लखनऊ व आसपास की ही किसी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।

 

Comments are closed.