बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ब्रेकिंग – पटना में किशोर का शव पेड़ से टंगा मिला

203

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में एक किशोर का शव पेड से लटका होने की खबर से इलाके में सनसनी मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार महमदपुर में 14 वर्षीय किशोर का शव आम के बगीचे में लगे पेड़ से टंगा मिला है। मृतक की पहचान गांव के ही अमरनाथ के तौर पर हुई है।
मामले की जानकारी मिलते ही किशोर के परिजन बदहवास हालात में बगीचे में पहुच गए है।घटना आग की तरह चारो ओर फैल गई है लोगो का हुजूम घटनास्थल पर मौजूद है।शव को देख प्रथम अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि किशोर की हत्या कर पेड़ पर लट काया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौकाए वारदात पर पहुच चुकी है।

Comments are closed.