बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

CWG 2018: बिहारी गर्ल श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया देश का मान, डबल ट्रैप स्पर्धा में जीता गोल्ड

237

CWG 2018: ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में गुरुवार को भारत को 12वां गोल्ड मेडल मिला। महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में भारत की श्रेयसी सिंह ने गोल्ड मेडल जीता।

ऑस्ट्रेलिया की शूटर एम्मा कॉक्स श्रेयसी से तीन राउंड तक आगे थीं, लेकिन चौथे राउंड में वह महज 18 प्वाइंट्स ही हासिल कर सकीं और उनका स्कोर दूसरी पोजिशन पर मौजूद भारत की श्रेयसी के बराबर हो गया। इस तरह श्रेयसी ने फाइनल में 96 स्कोर करके एम्मा काक्स को पराजित किया। शूटऑफ में श्रेयसी ने दो और एम्मा ने एक निशाना लगाया।

वहीं इसके बाद पुरुष वर्ग में अंकुर मित्तल ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। इसके साथ ही भारत के पास अब तक 24 पदक हो गए हैं। भारत अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। श्रेयसी, अंकुर और ओम के मेडल के बाद शूटिंग में भारत ने अब तक 11 मेडल जीत लिए हैं।अंकुर मित्तल ने मेडल शूटिंग डबल ट्रैप में जीता।

वहीं भारत की वर्षा वर्मन 86 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। ब्रॉन्ज मेडल स्कॉटलैंड की लिंडा पीयरसन ने 87 अंकों के साथ जीता। श्रेयसी ने ग्लास्गो में चार साल पहले सिल्वर मेडल जीता था। वह तीन दौर के बाद दूसरे और वर्षा तीसरे स्थान पर थी। श्रेयसी ने हाल ही में कॉमनवेल्थ शूटिंग चैम्पियनशिप 2017 में भी सिल्वर मेडल जीता था।

बता दें कि श्रेयसी बिहार की रहने वाली है। उसके दादा और पिता दोनों भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भी भाग लिया, लेकिन तब वह मेडल से चूक गई थीं। ग्लास्गो में सिल्वर मेडल जीतने के बाद श्रेयसी ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं अंकुर मित्तल कास्य पदक के लिए 53प्वाइंट्स हासिल किए। इस इवेंट में डेविड मैकबैथ (74 प्वाइंट्स) को गोल्ड मिला। वहीं, आइस ऑफ मैन के टीम कैनेली ने 70 प्वाइंट्स हासिल कर सिल्वर जीता। भारत के अशब मोहम्मद 43 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर रहे।

Comments are closed.