बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार की इंजीनियर बेटियों का ब्यूटी पैजेंट में धमाका, आनंद कुमार ने दी प्रियंका को बंधाई

229

पटना Live डेस्क। फेमिना मिस इंडिया 2017 में सेकेंड रनर अप बनीं प्रियंका कुमारी ने बिहार को ब्यूटी पैजेंट के माध्यम से गौरवान्वित किया। उसके बाद ढेरो प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे है। रविवार को बिहार में सुपर-30 संस्थान के संस्थापक आनंद कुमार भी उन्हें  बधाई देते नज़र आये। उन्होंने प्रियंका को फूलों का गुलदस्ता के साथ ढेरो बधाईयां और शुभकामनायें भी दी। अगर आप सोच रहे हैं कि आनंद कुमार, प्रियंका को बधाई देने क्यों पहुंचे और उनके बीच क्या  रिश्ता  है तो बता दें कि उन दोनों का रिलेशन बिलकुल सीधा सीधा है। एक तरफ जहाँ आनंद कुमार बिहार के बच्चो को इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के लिए तैयारी करवाते है और इंजीनियर बनाने में मदद करते है तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका खुद इंजीनियर हैं। तो हुआ न सीधा रिलेशन? मालुम हो कि प्रियंका टाटा कंपनी में काम करती है और अनीसाबाद की ही रहने वाली है।

बिहार की इन बेटियों ने भी किया था कमाल

प्रियंका से पहले वर्ष 2015 में सुप्रिया ऐमान ने भी मिस इंडिया इंटरनेशनल खिताब जीत कर बिहार का मान ब्यूटी पैजेंट में बढ़ाई थी। टोक्यो, जापान में इस ब्यूटी कम्पटीशन का आयोजन हुआ था। मॉडलिंग करियर में नाम कमाने के अलावा सुप्रिया एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं और उन्होंने 2008 में सी.डब्लू.जे.सी के एंट्रेंस परीक्षा में टॉप की थी ।

एम टीवी पर प्रसारित की जाने वाला शो “इंडियास नेक्स्ट टॉप मॉडल” में भी मुज़फ्फरपुर की प्रणति रॉय प्रकाश भी 2016 में शो की विनर रही। प्रणति अपने स्वीट जेस्चर और अपने बीहेवियर से भी शो के जजस का दिल जीत चुकी थी। शो में उनकी काफी तारीफ हुई थी और हज़ारो पीछे छोड़ कर इस प्रतियोगिता में कॉन्सटैंटली आगे बढ़ती गयी और जीत अपने नाम कर लिया। आज वो बड़ी मॉडल बन चुकी हैं। प्रणति लक्मे फैशन वीक में भी अपना जलवा बिखेर चुकी है। इसके अलावा प्रणति इंजीनियरिंग की स्टूडेंट है और निफ़्ट, मुंबई से फैशन डिजाइनिंग कर चुकी हैं ।

हम बिहारी इन तीन सालो में यहाँ की बेटियों को पढ़ाई के छेत्र में नाम बनाने के साथ ब्यूटी प्रतियोगिता में भी अपने शहर का मान बढ़ाते हुए देख रहे है। अब हम गर्व से कह सकते है कि बिहार में ब्यूटी विथ ब्रेन की कोई कमी नहीं है।

Comments are closed.