बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी ख़बर – बड़े पैमाने पर बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 27 आईएएस समेत 44 अधिकारी इधर से उधर बदली गई जिम्मेदारियों

443

पटना Live डेस्क। बिहार सरकार सूबे में प्रशासनिक अमले को लागतार इधर से उधर कर सरकार की छवि बदलने की कवायद में जुट गई है। 31अक्टूबर को 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद नवम्बर महीने की पहली तारीख यानी बुधवार को भी बिहार सरकार सामान्य प्रशासन द्वारा कई आईएएस अधिकारियों का भी तबादला बड़े पैमाने पर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 27  आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है। इस निर्णय में अनुमंडल पदाधिकारी के तौर पर पदस्थापित IAS अधिकारियों को उप विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है।साथ ही कई ऐसे अधिकारी हैं जो केंद्रीय पदस्थापन से विरमित होने के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें भी कई जिलों में अनुमंडल पदाधिकारी के तौर पर पदस्थापित किया गया है।

राजेश रौशन बने पटनासिटी के SDO
अरूण प्रकाश बने SDO आरा सदर
परितोष कुमार बने SDO आरा सदर
शंकर शरण ओमी बने SDO जयनगर
किरण सिंह बनीं SDO अरवल
सुनील कुमार सिंह बने SDO मधुबनी सदर
नीरज कुमार बने SDO कटिहार सदर
मुकेश कुमार बने SDO नवगछिया
जे प्रियदर्शनी बनीं मुजफ्फरपुर पश्चिम की SDO
भावेश मिश्रा बने पटना सदर SDO
सज्जन आर बने बाढ़ SDO
मनेश कुमार मीणा बने खगड़िया सदर SDO
सावन कुमार बने बायसी SDO
प्रशांत कुमार सी एच बने सहरसा सदर SDO
घनश्याम मीणा बने बगहा SDO
सुहर्ष भगत बने भगलपुर सदर SDO
अमर समीर बने सिवान सदर SDO
सौरभ जोरवाल बने बिहारशरीफ SDO
यशपाल मीणा बने किशनगंज DCC
अभिलाषा कुमारी शर्मा बनी बांका DDC
आदित्य प्रकाश बने पटना DDC
रौशन कुशवाहा बने छपरा DDC
शशांक शुभंकर बने भोजपुर DDC
अमित पांडेय बने कटिहार DDC
उदित सिंह बने रोहतास DDC
रंजीता बनी अररिया DDC
आनंद शर्मा बने भागलपुर DDC
नवल किशोर चौधरी बने सुपौल DDC
सुब्रत कुमार सेन बने बिहारशरीफ DDC
नवदीप शुक्ला बने सहरसा DDC
योगेंद्र सिंह बने बेतिया DDC
धर्मेंद्र कुमार बने मधुबनी DDC
राघवेंद्र सिंह बने गया DDC
कृष्णा प्रसाद बने कैमूर DDC
अरविंद कुमार बने बक्सर DDC
प्रभात कुमार बने सीतामढ़ी DDC
वारिस खान बने शिवहर के DDC
अखिलेश कमार बने मोतिहारी के DDC
कारी प्रसाद बने दरभंगा के DDC
मुकेश कुमार बने मधेपुरा के DDC
राम निरंजन सिंह बने खगड़िया के DDC
वरूण कुमार बने समस्तीपुर के DDC
श्याम बिहारी मीणा बने भगलपुर नगर आयुक्त, सुनील कुमार यादव बने योजना विकास विभाग के संयुक्त सचिव
राम ईश्वर बने स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव
रविंद्र कुमार बने निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन(शिवहर)।

कुछ अहम बदलाव में सहरसा के सदर एसडीओ शौरभ जोरवाल का ट्रांसफर बिहार शरीफ (नालंदा) के नगर आयुक्त के रूप में  किया गया वही सहरसा के सदर एसडीओ के रूप में प्रशांत कुमार को जिम्मेदारी प्रदान की गई।

 

Comments are closed.