बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बेगूसराय में उपप्रमुख हत्या कांड में नामजद के पिता की हत्या, दहशत में ग्रामीण

320

पटना Live डेस्क। बेगूसराय में अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार रविवार की अहले सुबह बखरी के उप प्रमुख परिहारा निवासी समीर देव की गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले के नामजद अभियुक्त जटाशंकर यादव के पिता राजेन्द्र यादव की तकरीबन रात्रि 9 बजे के आस पास परिहारा ओपी के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार परिहारा ओपी क्षेत्र के परिहारा गांव में बुधवार की शाम समीर देव हत्याकांड के नामजद अभियुक्त जटाशंकर यादव के पिता राजेन्द्र यादव को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना कब वक्त मकतूल राजेन्द्र यादव डेयरी के दूध संग्रह केंद्र पर दूध पहुंचाकर घर लौट रहे थे। तभी पूर्व से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर निशाना साधते हुये ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया।  गोली लगते ही राजेन्द्र जमीन पर गिर पड़े। हत्या को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले।
खरेजी की सूचना मिलते ही परिहारा ओपी प्रभारी सतीश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। वही घाटना कि जानकारी पर पहुचे परिजनों के चीत्कार से इलाके में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।
उल्लेखनीय है कि एक माह पूर्व  परिहारा के पैक्स अध्यक्ष राजीव देव् उर्फ मन्टुन पोद्दार को भी गोली मारी गई थी। एक माह से भी कम समय में परिहारा गांव के दो लोगों की हत्या होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है। जानकारों का कहना है कि गांव में वर्षो से जारी इस खूनी रंजिश की यह अगली कड़ी है। गांव के लोग दहशत में है कि आखिर अब इस खुनी रंजिश की अगली कड़ी कौन बन सकता है।
सनद रहे कि उपप्रमुख हत्याकण्ड मे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह विधान पार्षद रजनीश सिंह समेत 8 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस बाबत विधान पार्षद रजनीश सिंह ने अपने ही दल यानी भाजपा के बेगूसराय से सांसद भोला सिंह के इशारे पर उन्हें नामजद किया गया है।

Comments are closed.