बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive (वीडियो) गज़ब ! राजद विधायक के पिता को श्रद्धान्जलि खातिर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बारबालों ने लगाये जमकर ठुमके वायरल हुआ विडियो

306

पटना Live डेस्क। बिहार के नालन्दा जिले के हिलसा से एक वीडियो बेहद तेजी से सोशल मीडिया के विभिन्न मंचो पर वायरल हो रहा है।इस वायरल वीडियो में बार बलाए फूहड़ गानो पर जमकर अश्लील ठुमके लगा रही है। सामने सैकड़ो हज़ारो लोग बेहद शांति से बैठे इस आयोजन का मज़ा ले रहे है। लेकिन जरा ठहरिए इस आयोजन का सच तो जान लीजिये।
बार बालाओं द्वारा लागए जा रहे ठुमके किसी पूजा, विजय जुलूस, ब्याह शादी,मुंडन छट्ठी या किसी अन्य उत्सव के कार्यक्रम का नही है बल्कि राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता सह विधायक शक्ति सिंह यादव के पिता स्व० वृजनंदन यादव के श्राद्धकर्म के बाद उनके पैतृक गांव विरनामा की है। राजद के मुख्य प्रवक्ता के पिता के निधन के बाद ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया था। ब्रह्मभोज में राज्यसभा सांसद लालू यादव की बड़ी पुत्री मीसा भारती ने भी शिरकत की थी। साथ ही साथ के गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।                   ब्रह्मभोज के एक दिन बाद शक्ति सिंह यादव के पैतृक गांव वीरनामा में कहने को तो सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, लेकिन इस आयोजन मे जो हुआ पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धांजलि के लिए किया गया था लेकिन बार बालाओं ने फूहड़ गानो पर जमकर अश्लीलता का नंगा नाच करते हुए जमकर ठुमके लगाए और उपस्थित जन समूह ने पैसे लुटाए। इस दौरान मंच पर राजद के हिलसा प्रखंड अध्यक्ष नवल यादव की उपस्थिति लगातार बनी रही है। उल्लेखनीय इस वायरल वीडियों की पटना Live पुष्टी नही करता है। वीडियों के बाद अब सवाल उठने लगे है कि क्या MLA साहब को अपने पिता की मौत जरा भी दुख नही हुआ कि उन्होंने इसे जश्न में तब्दील होने दिया ?

Comments are closed.