बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिग ब्रेकिंग – सीतामढ़ी में बारात पर हमला कर दर्ज़नो लोगो की लाठी डंडो से जमकर पिटाई, एक ही हालात बेहद गंभीर,पूरा इलाका पुलिस छवानी में तब्दील

202

पटना Live डेस्क। बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। रात्रि करीब 11 बजे के करीब  सीतामढ़ी से दरभंगा जाने वाली रोड पर स्थित नानपुर थाना क्षेत्र के बनौल गांव में एक बड़ी घटना हुई है।सनद रहे कि ये इलाका नेपाल की सीमा से सटा हुआ इलाका है। जहां एक पक्ष विशेष के लोगो ने एक बारात पर अचानक हमला पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। हमले के दौरान अंधांधुन्ध लाठी डंडे चले। खदेड़ खदेड़ कर लोगो को पिटाई की गई है। अचानक हुए इस हमले से बारातियों में भगदड़ मच गई। अचानक हुए इस हमले में दर्ज़नो लोग बुरी तरह घायल बताये जा रहे है। वही एक घायल की स्थिति बेहद चिंताजनक देखते हुये डाक्टरों द्वारा उसे मुजफ्फर रेफर कर दिया गया है।बारात पर हमले की खबर आग की तरह इलाके में फैल गई। घटना से पूरे इलाके में अफ़रातफ़री का माहौल बन गया। वही घटना की जानकारी मिलते ही दुसरे पक्ष से भी सैकड़ो की संख्या में लोगो के पहुचने से पूरे इलाके तनाव व्यापत हो गया है।


घटना से दोनो पक्ष के लोगो में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घटना की सूचना पर पहुचे थानाध्यक्ष मानपुर ने घटना के बाबत वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचीत कर मामले की गभीरता से अवगत कराते हुए ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल भेजने का आग्रह किया। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वही घटना स्थल पर एसपी एसपी हरी प्रसाद एस. सहित डीएम राजीव रौशन समेत तमाम बड़े अधिकारी घटना स्थाल पर मौजुद है।

Comments are closed.