बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big Breaking- निगरानी ने एक घूसखोर ASI को 20 हजार की रकम लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

297

सुभाष झा, संवाददाता, सुपौल

पटना Live डेस्क। बिहार में सरकारी कर्मचारियों में व्याप्त रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने की अपनी मुहिम के तहत निगरानी विभाग लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में त्रिवेणीगंज थाना में कार्यरत पुलिस सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) भगवान ठाकुर  निगरानी के हत्थे चढ़ा गया। रिश्वत लेते गिरफ्तार ASI ठाकुर बिहार पुलिस एशोसियेशन के सुपौल के संयुक्त सचिव भी है। ठाकुर को त्रिवेणीगंज थाना के मेन गेट पर 20 हजार रुपया घुस लेते पकड़ा गया, विजिलेंस टीम भगवान ठाकुर को अपने साथ लेकर पटना रवाना हो गई है।

 

Comments are closed.