बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी का बड़ा बयान-‘मुझे हटाने या रखने पर जल्द फैसला ले आलाकमान’

215

पटना Live डेस्क. प्रदेश कांग्रेस में मचे घामासान के बीच प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है…अशोक चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व से यह सवाल किया है कि मुझे रखना है या हटाना..इसका फैसला जल्द ले आलाकमान..कांग्रेस की प्रदेश राजनीति से खफा अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य में महागठबंधन सरकार टूटने के बाद कांग्रेस का अंदरुनी माहौल खराब हो गया है…रोजाना अटकलबाजी चल रही है…जो कि अब बंद होनी चाहिए…उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से वो बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए हैं तब से वो साजिश झेल रहे हैं…अशोक चौधरी ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि मैं तो उस बच्चे से भी गया गुजरा हूं जो स्कूल में 99 फीसदी नंबर लेकर आता है लेकिन तब भी मार खाता है…

इस बीच कांग्रेस एमएलसी दिलीप चौधरी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर अपना दावा ठोका है.. दिलीप चौधरी ने कहा कि मैंने सीपी जोशी के सामने अपना दावा रखा है.. मैंने वर्षों कांग्रेस की सेवा की है, आलाकमान हमारे बारे में नहीं सोचेगा तो हमें भी अब सोचना होगा..उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी जब से प्रदेश अध्यक्ष बने उन्हें हटाने की बात हो रही है… दिलीप चौधरी अशोक चौधरी के नहीं रहने से कांग्रेस बिहार में कमजोर होगी…

 

 

Comments are closed.