बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big Breaking – फीफा वर्ल्ड कप 2018 में अर्जेन्टीना ने अपने आखरी लीग मैच में नाइजीरिया को हराया 2-1 से हराया,अंतिम 16 में पहुची मेसी की टीम

215

पटना Live स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना ने मंगलवार को फीफा वर्ल्ड कप 2018 के 39वें मुकाबले में नाइजीरिया को 2-1 से हराकर अंतिम -16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अर्जेंटीना की तरफ से पहला गोल लियोनेल मेसी ने 14वें मिनट में जबकि दूसरा गोल मार्कोस रोजो ने 87वें मिनट में किया। वहीं, नाइजीरिया की तरफ से पहला गोल विक्टर मोसेज ने 51वें मिनट में किया।                                     दरअसल, आइसलैंड से ड्रा और क्रोएशिया के हाथों शर्मनाक हार के बाद अर्जेंटीना और उसके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के लिए विश्व कप में अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए नाईजीरिया के खिलाफ करो या मरो की हालत थी।मैच के दौरान मेसी जबरदस्त प्रदर्शन किया और विश्व भर में फैले अपने करोड़ों फैंस को निराश न करते हुए अपने साख के अनुसार पहला गोल कर उम्मीदों को बरकरार रखा।                          मंलवार के  दिन सब कुछ अर्जेंटीना के पक्ष में हुआ। उसने नाइजीरिया को हराया तो वहीं क्रोएशिया ने आइसलैंड को 2-1 से हरा दिया। क्रोएशिया ने तीन मैचों में तीन जीत के साथ नौ अंक लेकर पहले स्थान के साथ ग्रुप दौर का अंत किया। वहीं अर्जेंटीना ने तीन मैचों में चार अंक लेकर दूसरे स्थान के साथ अंतिम -16 में प्रवेश किया।नाइजीरिया और आइसलैंड को विश्व कप से बाहर जाना पड़ा है।                                अर्जेंटीना ने मैच की सकारात्मक शुरुआत की।वहीं नाइजीरिया भी कम आक्रामक नहीं थी। आखिरकार मेसी ने 14वें मिनट में गोल कर अपनी टीम और प्रशंसकों वो लम्हा दिया जिसका लंबा इंतजार करना पड़ा। मेसी को मैदान के बीच से बेनेगा ने गेंद दी और अर्जेंटीना के कप्तान ने बॉक्स के बाहर गेंद पर कब्जा कर अंदर घुसे और दाईं ओर से गेंद को नेट में इस विश्व कप में अपना खाता खोला। मेसी का यह गोल इस विश्व कप का 100वां गोल था। 28वें मिनट में मेसी ने दाएं छोर से गोंजालेज हिग्युएन के गेंद दी जिसे नाइजीरिया के गोलकीपर फ्रांसिस यूझोहो ने रोक दिया।

नाइजीरिया, अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को खाली छोड़ रही थी।इसी कारण अर्जेंटीना मौके बना रही थी। ऐसी ही लगती 32वें मिनट में नाइजीरिया ने की खाली खड़े एंजेल डी मरिया के पास गेंद आई मरिया गेंद लेकर बॉक्स में जा ही रहे थे कि बालोग ने बाहर ही उन्हें गिरा दिया।अर्जेंटीना को फ्री किक मिली जिसे मेसी ने लिया। मेसी के बेहतरीन शॉट को हालांकि फ्रांसिस बचा ले गए।

पहले हाफ में अर्जेंटीना को खुशी मिली थी,लेकिन दूसरे हाफ में वो खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। माश्चेरानो ने बालोगन को पेनाल्टी एरिया गिरा दिया और वीएआर की दखलअंदाजी से नाइजीरिया को पेनाल्टी मिली जिसे विक्टर मोसेसे ने 51वें मिनट में गोल में बदल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी।

नाइजीरिया के खिलाड़ी किसी भी अर्जेंटीनी खिलाड़ी को अकेले नहीं छोड़ रहे थे. खासकर मेसी को. मेसी कभी भी दो नाइजीरियाई खिलाड़ियों के बिना दूसरे हाफ में नहीं दिखे और इसी कारण वह अपने पास गेंद को बना नहीं पाए। नाइजीरिया का डिफेंस मजबूत था और उसकी आक्रमण पंक्ति भी मौके बनाने की कोशिश में लगी थी।इसी बीच 71वें मिनट में नदिदि ने नाइजीरिया की स्कोरशीट में दूसरा गोल डालने का मौका गंवा दिया।

इस हाफ में अर्जेंटीना के पास बढ़त लेने का बेहतरीन मौका 81वें मिनट में आया। रोजो ने गोल के सामने गेंद हिग्युएन को दी जिस पर वो आसान सा मौका गंवा बैठे। लेकिन रोजो ने अगला मौका भुना लिया। 86वें मिनट में गेब्रिएल इवान मार्सडो के बेहतरीन क्रॉस पर रोजो ने एक शॉट में गेंद को नेट में डाल अर्जेंटीना को 2-1 से आगे कर दिया। रोजो का यह गोल विजयी साबित हुआ और अर्जेटीना अगले दौर में पहुंच गई।               

Comments are closed.