बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

कैमूर: प्रेम प्रसंग ने लड़के के परिवार पर ढाया कहर,गुस्साए लड़की के परिजनों ने चार लोगों को मारी गोली,2 की मौके पर मौत,2 गंभीर रुप से घायल

179

पटना Live डेस्क. कैमूर जिले में दो अलग-अलग जातियों के लड़के और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग का मामला इतना बढ़ा कि लड़की के घरवालों ने लड़के के परिवार के चार लोगों को गोली मार दी…इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई..जबकि गंभीर रुप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है…मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है..मोहनिया थाने के मुबारकपुर में हुई इस घटना में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया..एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मारने और दो लोंगों की मौत के चलते गांव में दहशत का माहौल है..

लड़के के परिजनों ने बताया कि देर रात जब घर के सभी लोग सो रहे थे तभी आठ की संख्या में हथियार बंद अपराधी आये और घर पर गोलियों की बौछार कर दी. गोलीबारी की घटना में पति-पत्नी कि घटना स्थल पर मौत होगी गई वहीं घर की दो लड़कियों को भी गोली लगी है जिनकी हालत नाजुक है. दोनो लड़कियों को इलाज के लिये बनारस रेफर किया गया है.

जानकारी के मुताबिक गांव के ही एक दबंग किस्म के परिवार की लड़की का प्रेम प्रसंग गांव के ही दूसरी जाति के लड़के के साथ चल रहा था…इस बात को लेकर कई बार लड़की वालों और लड़के के परिवार के बीच लड़ाई-झगड़ा भी हो चुका था.. लेकिन दोनों परिवारवालों के बीच बात नहीं बनी और बाद में प्रेमी युगल ने घर से भाग कर शादी कर ली. दोनों के घर से भाग कर शादी कर लेने के कारण इस बड़ी घटना का अंजाम दिया गया. लड़की के घरवालों ने लड़के के घर में घुस कर इस वारदात को अंजाम दिया. लड़की और लड़का दोनों अलग-अलग जाति के बताये जाते हैं.

 

Comments are closed.