बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार फिर हुआ शर्मशार – हैवानियत का एक और वायरल हुआ वीडियो, रेप का बनाया VIDEO, पीड़िता चीखती रही- छोड़ दो मुझे

368

पटना Live डेस्क। बिहार में हैवानियत का एक और वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों बिहार के जहानाबाद जिले में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का विडियो वायरल होने के बाद राज्य पुलिस ऐक्शन में आ गई है। मानवता को शर्मसार करने वाले उस विडियो में शामिल सभी आरोपियों को बिहार पुलिस ने धर दबोचा था। वही सूबे से हैवानियत का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो बिहार में किस जगह का है और कब बनाया गया है, इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन वीडियो में बोली जा रही भाषा को देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये वीडियो जहानाबाद, गया या औरंगाबाद इलाके का हो सकता है।
वायरल हुई वीडियो में खेत में एक लड़का एक लड़की के साथ जबरन रेप कर रहा है। लड़की छोड़ देने की गुहार लगा रही है, लेकिन लड़का हैवानियत पर उतारू है। इस वीडियो में लड़की के साथ एक लड़का भी है। जो बलात्कारियों को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन उसे भी डरा धमका कर चुप करा दिया जाता है।वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या जहानाबाद के दरिंदों की तरह बिहार पुलिस इन गुनहगारों तक पहुंच पाएगी और लड़की की आबरू से खेलने वाले कब पुलिस के शिकंजे में होंगे।
वही इस वीडियो वायरल के बाबत भी। कथित रूप से कहा जा रहा है कि यह वीडियो जहानाबाद का है। जिस प्रकार से बातचीत हो रही है उससे यही लगता है कि वीडियो जहानाबाद का है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी लड़का रेप करने के बाद अपने दोस्तों से कहता है ‘इसे मारो’। वैसे इस दौरान लड़की का एक दोस्त उस लड़के से उलझता भी है। खैर यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि कहां का वीडियो है और आरोपी कौन है? पर एक बात तो निश्चित रूप से कही जा सकती है कि बिहार एक बार फिर से शर्मसार हुआ है।अब देखना है बिहार पुलिस कब और कैसे इस वायरल वीडियों का सच ढूढ कर इन हैवानो को गिरफ्तार करती है।… देेखे हैवनियात का नंगा नाच

 

Comments are closed.