बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

EXclusive (वीडियो)भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह का हुआ कोर्ट मैरिज,अभी हो रही रियल शादी देखे

257

सूरज मिश्र,संवाददाता

पटना Live डेस्क। बिहार समेत पूरे भोजपुरी जगत के बेहद लोकप्रिय गायक और फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए है। बेहद निजी कार्यक्रम में बलिया उत्तर प्रदेश के रहने वाली ज्योति सिंह पवन सिंह की दुल्हनिया बन गई है। पवन सिंह कल ही यानि 5 मार्च को ही कोर्ट में जाकर शादी कर ली है। वही आज परिवार के साथ शंकर होटल में विधि-विधान के साथ शादी कर रहे है।
हालांकि इस शादी को बेहद निजी और गोपनीय रखा गया है। बलिया में भी शादी गोपनीय रखी जा रही है,ताकि पवन सिंह के फैन की भीड़ से बचा जा सके।पवन सिंह की पत्नी ज्योति मूल रूप से बलिया की रहने वाली है। बलिया के मिट्टी मुहल्ले में ज्योति का परिवार रहता है। कई हाईप्रोफाइल मेहमानों ही इस शादी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे है। बलिया के  होटल में पवन सिंह के साथ ज्योति सिंह ने जयमाला की रस्म पूरी कर ली है। वही सात फेरे लेने की तैयारी चल रही है।
पवन मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले हैं। उन्होंने दर्जनों भोजपुरी फिल्मों और सैकड़ों एलबम में काम किया है।पवन सिंह हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। यह पवन सिंह की दूसरी शादी है। विदित हो कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने 8 मार्च 2015 को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। पहली पत्नी के मौत के बाद भी पवन सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा, हालांकि पवन सिंह महज इन खबरों को अफवाह बताते रहे है। पवन सिंह का नाम सबसे ज्यादा रानी चटर्जी और अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा था। बलिया से लगभग 13 किलोमीटर आरा वाले रुट में शंकर होटल में पवन सिंह की शादी हो रही है।ज्योति सिंह के पिता का नाम राम बाबू सिंह है।तीन बहनें हैं तीन बहनो में ये सब से छोटी बहन है। पवन के ससुर बलिया के सबसे बड़े दबंग में गिनती आती है। देखें शादी की Live वीडियो…

 

Comments are closed.