बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive – पूर्व सभापति व भाजपा MLC के सरकारी बगले पर कमरे में बंधक बनाकर घंटो एक युवती पर बरपाया गया कहर,पीडिता ने लगाई पटना पुलिस से जान बचाने की गुहार

405

पटना Live डेस्क।बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति व पूर्व मंत्री सह भाजपा MLC अवधेश नारायण सिंह के सरकारी आवास पर एक लड़की के साथ बेहद घिनौनी और अमर्यादित सलूक किया गया है। यही नही लड़की को घर बुलाकर मारपीट करते हुए कमरे में बंदकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट तो की ही बल्कि जान से मारने की धमकी दी गई। घंटो की जलालत और मारपीट के बाद किसी तरह लड़की ने हिम्मत दिखाई और पूर्व सभापति के बंगले से निकल भागने में सफल रही। खैर,अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पीड़िता कैसे पूर्व पूर्व मंत्री के बंगले पर पहुच गई ? साथ ही आपके के दिमाग में उमड घुमड़ रहे तमाम सवालों का जवाब आपको पटना Live देगा।

दरअसल, इस कहानी में 3 बेहद अहम किरदार है। एक फूल है दो माली है। लेकिन दोनों मालियों को नही मालूम था कि दोनो एक ही फूल को खाद पानी दे रहे है। इसी बीच मूलतः पटना की रहने वाली मुम्बई में ग्लैमरवर्ड से जुड़ी लड़की की माँ की तबियत खराब हो जाती है और वो अपनी माँ के बेहतर ईलाज और देखभाल खातिर बेहद लंबें वक्त बाद पटना आ जाती है। धीरे धीरे माँ की तबियत ठीक होने लगती है। लड़की अपने शहर में अपने पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने जुलने का फिर सिलसिला शुरू करती है। इन्ही पुराने दोस्तों में एक नाम भाजपा के एमएलसी अवधेश नारायण सिंह के बड़े बेटे सुशांत रंजन का भी है।सुशांत से उसकी अक्सर बातचीत होती रही है। खैर,यहां से कहानी जबरदस्त मोड़ लेती है। दरअसल,लड़की के पटना में होने की जानकारी मिलने पर सुशांत उसे अपने पिता को अलॉट सरकारी बगले पर लंच पर इनवाइट करता है।                    लड़की तय दिन और तय समय पर यानी 16 मई को बंगले पर पहुचती है। फिर चाय से शुरुआत होने के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो कर आगे बढ़ने लगता है तभी तीसरे शख्स की धमाकेदार इंट्री होती है।आइये अब आपको तीसरे शख्स से मिलाते है। यह युवक अवधेश नारायण सिंह का छोटा बेटा प्रशांत रंजन वहां आ धमका।आइये अब आपको तीसरे शख्स से मिलाते है। यह युवक अवधेश नारायण सिंह का छोटा बेटा प्रशांत रंजन है।यहाँ सबसे दिलचस्प बात यह है कि प्रशांत घर में बड़े भाई के साथ मौजूद लड़की को देखकर भौचक्क रह गया।दरसअल मोहतरमा को प्रशांत भी जानता बुझता और समझता था यानी लड़की और प्रशांत के बीच भी दोस्ती रही रही। लेकिन अचानक लड़की को अपने ही घर अपने ही बड़े भाई के साथ देख वो सन्न रह गया।दरअसल, शुक्रवार को बुरी तरह घबराई और ख़ौफ़ज़दा युवती राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित महिला थाने पहुची और लिखित कंप्लेन किया है। बकौल आवेदन के अवधेश नारायण सिंह के बेटों ने उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और उसे जान से मारने की धमकी दी। हद तो ये की पीड़िता को सुशांत ने आवास के एक कमरे में बंद कर दिया और उसके आबरू पर हाथ डालने की कोशिश की जब लड़की ने विरोध किया तो अन्य तरीक़े से उसका शारीरिक शोषण किया।
अपने साथ हुए व्यवहार से लड़की काफी डरी और सहमी है। उसने पटना पुलिस से जान बचाने की गुहार लगाई है। वही दूसरी तरफ मामला सूबे की सत्ताधारी दल के MLC के बेटों को आरोपी ठहराए जा रहे है। महिला थाना पुलिस भी जांच कर FIR दर्ज करने की बात कर रही है।

 

Comments are closed.