बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Good News – हरियाणा के 17वें राज्यपाल बने बिहार भाजपा के राजगीर से 8बार विधायक और पूर्व मंत्री सत्यदेव नारायण आर्या

288

पटना Live डेस्क। मंगलवार 21 अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा बिहार के भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार 8 बार एमएलए रहे पूर्व मंत्री सत्यदेव नारायण आर्या को हरियाणा के 17वें राज्यपाल के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों आर्य की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद से ही उनको किसी राज्य के गवर्नर के तौर पर नियुक्ति के कयास लगाए जा रहे थे।
आर्य हरियाणा के वे 17वें राज्यपाल के रूप में प्रदेश की कमान संभालेंगे। 01 जुलाई 1947 को जन्मे सत्यदेव नारायण ने एमए एलएलबी पार्ट वन की शिक्षा प्राप्त की है। खेती और समाज सेवा से जुड़े कार्य करना उनको पसंद हैं। सत्यदेव नारायण आर्य मूल रूप से नालंदा के राजगीर के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम स्वर्गीय शिवप्रसाद है। जबकि मां का नाम स्वर्गीय सुंदरी देवी है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के 3 पुत्र और 2 बेटियों के पिता है।                                       
बिहार के भारतीय जनता पार्टी के एक दिग्गज नेताओं में शुमार एस एन आर्या बिहार में खान एवं भूविज्ञान मंत्री रह चुके हैं। अपने विधान सभा क्षेत्र राजगीर से 8 बार विधायक रह चुके हैं। इस निर्णय की आधिकारिक घोषणा के बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

Comments are closed.