सैफ़ अली, ब्यूरो कोर्डिनेटर, मुंगेर
पटना Live डेस्क। मुंगेर पुलिस एसपी बाबूराम के नेतृत्व में एएसपी (ऑपरेशन्स) राणा नवीन सिंह और एसटीएफ की टीम ने हथियार तस्करों के खिलाफ बीती रात एक बार फिर से सघन अभियान चलाते हुए जबरदस्त सफलता पाई है। इस बार गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ से मिले इनपुट पर छापेमारी कर कुल 5 एके 47 और तकरीबन 7 के पार्ट पुर्जे बरामद किया है।एके-47 मामले में मुंगेर पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र के बरदह में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक बार फिर कुंए में छिपाकर रखे 12 एके-47 को बरामद किया है। यह बरामदगी पकड़े गए हथियार तस्कर तनवीर आलम के निशानदेही पर हुई है।एक बार फिर मुंगेर से एके-47 मिलने की पुष्टि जिले के एसपी राम बाबू ने की है।
अबतक 20 एके-47 उल्लेखनीय है को कुछ समय पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर सीओडी से निकाले गये 60 से 70 एके 47 का मामला सामने आया था। इस के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद एक महीने के अंदर बिहार के मुंगेर से अब तक कुल 20 AK-47 बरामद किया गया है।वही अब तक इस मामले में कई महिला समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
लगातार एके-47 से खातिर चल रहा सर्च ऑपरेशन
बता दें कि इन दिनों बिहार में अपराधी एके-47 से कई हत्या की घटना को अंजाम दे चुके हैं। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया हैं। अवैध रूप से रखे एके -47 की तलाश में मुंगेर पुलिस सर्च ऑपरेशन चलाया रही है।जिसके बाद मुंगेर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।