बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – 3 आईपीएस का तबादला, 2 को अतिरिक्त प्रभार तो विदाई समारोह में फायरिंग कर चर्चा में आये सिद्यार्थ मोहन जैन बने राज्य अपराध ब्यूरो के एसपी

290

पटना Live डेस्क। बिहार सरकार ने ईद की छुट्टी के दिन यानी शनिवार को भी पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 3 आईपीएस अधिकारियों का जहां तबादला कर दिया है। वही 2 आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है। इस तबादले में आईपीएस नवल किशोर सिंह को CID के SP नियुक्त किया गया है। वही IPS पंकज राज को IG प्रशिक्षण के सहायक का पद संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। वही कटिहार के एसपी रहे सिद्धार्थ मोहन जैन अपनी विदाई समारोह में फायरिंग कर मीडिया की  सुर्खिया बन गए थे उनको भी गृह विभाग ने बातौर राज्य अपराध ब्यूरो के एसपी पोस्टिंग दे दी है।                            

Comments are closed.